Shahjahanpur news : ओवरहाइट भरा ट्रैक्टर ट्राली पलटा, सात मजदूर घायल
ट्रैक्टर ट्राली में मूंगफली के प्लांट से छिलके भरकर शाहजहांपुर ले जाया जा रहा था तभी अचानक खुटार पुवायां मार्ग पर गांव लक्ष्मीपुर की तरफ से कंम्पाइन के आ जाने से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गय

shahjahanpur
8:39 PM, September 24, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। मंगलवार सुबह खुटार पुवायां मार्ग पर लक्ष्मीपुर डेरी के पास मूंगफली के छिलके भर लें जा रही ओवरहाइट ट्राली पलट गई जिसमें सात मजदूर घायल हो गए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां से एक की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मंगलवार सुबह रूजहा कलां से ट्रैक्टर ट्राली में मूंगफली के प्लांट से छिलके भरकर शाहजहांपुर ले जाया जा रहा था तभी अचानक खुटार पुवायां मार्ग पर गांव लक्ष्मीपुर की तरफ से कंम्पाइन के आ जाने से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गया जिसमें लखीमपुर खीरी क्षेत्र के गांव महमूदपुर सैंजनिया निवासी पंकज कुमार उम्र करीब 30 वर्ष, प्रदीप कुमार पुत्र रामलड़ैते, देवेन्द्र पुत्र राजाराम, मोनिस पुत्र हनीफ, मुदसीब, वाजिम, इकलाक गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस से ईएमटी मनोज कुमार, ड्राइवर संतोष कुमार ने घायलों को उठाकर खुटार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां से डाक्टरों ने मुदसीब की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को उठवाकर रास्ते को खुलवाया।




