Shahjahanpur news : विद्यालय में घुसकर तांडव! बाउंड्री वॉल तोड़ी, जान से मारने की धमकी—दो गिरफ्तार
विद्यालय में घुसकर बाउंड्री वॉल तोड़ने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में जैतीपुर पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

shahjahanpur
11:13 AM, September 14, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। विद्यालय में घुसकर बाउंड्री वॉल तोड़ने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में जैतीपुर पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को सुनपरिया मढ़ी के पास से दोपहर करीब 2:15 बजे दबोचा।
पुलिस के अनुसार अलीअकबरपुर नवादा निवासी मुकेश पुत्र कृष्णपाल उर्फ खुर्रम और सर्वेश उर्फ लौडू पुत्र रविंद्र के खिलाफ 13 सितंबर को विद्यालय में एक राय होकर घुसने, बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त करने, हथियारों से लैस होकर हमला करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ इससे पहले भी 1 सितंबर को इसी थाने में मुकदमा दर्ज हो चुका है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।




