Shahjahanpur news : अस्थाई गौशाला में भुखज्वर के चलते एक गाय की मौत, दूसरी ने पकड़ा विस्तर
अस्थाई गौशाला में भुखज्वर के चलते रविवार रात एक गाय की मौत

shahjahanpur
5:32 PM, September 9, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
★ बुढ़ापे में बीमारी से गाय की हुई मौत कराया है पीएम: पशु चिकित्सक
★ गायों का बदला चेहरा संख्या जस की तस
खुटार शाहजहांपुर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत चमराबोझी में बनी अस्थाई गौशाला में भुखज्वर के चलते रविवार रात एक गाय की मौत हो गई है जिसे सोमवार सुबह गड़वा दिया गया है उसके स्थान पर एक नया चेहरा भी गायों में शामिल हो गया है जिसके बाद गौशाला की दूसरी गाय ने विस्तर पकड़ लिया है।पशु चिकित्सक के मुताबिक बुढ़ापे के चलते गाय की मौत हुई है जबकि वायरल वीडियो में बीमारी से जूझ रही गाय बूढ़ी नहीं प्रतीत हो रही है। सूत्रों की मानें तो मृत गाय का पोस्ट मार्टम नहीं कराया गया है रात में गाय की मौत हुई उसे सुबह गड़वा दिया गया था।
जिम्मेदार आधिकारियों व प्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते गौशाला में गायों की बेहद बुरी हालत चल रही है आधिकारियों के निरीक्षण की सूचना पर कभी कभार दिखावे के लिए चोकर दाने आदि की व्यव्स्था कराई जाती है बाकी सूखा सड़ा गला भूषा खाकर गौवंश जीवित रहने की जद्दो जहद में लगे रहते हैं।
इस सम्बंध में जानकारी के लिए ग्राम पंचायत सचिव महेशकांत पांडे से दूरभाष से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया।
खुटार पशु चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया है कि गाय का पोस्ट मार्टम कराया गया है गाय की ओल्ड साइट्स से मौत हुई है वह इस बीमारी की हिंदी में जानकारी नहीं दे सके।




