Shahjahanpur news : किसकी शह पर खड़े हो रहे बहुमंज़िला भवन? नियम ताक पर, जिम्मेदार क्यों मौन?
खुटार में तेजी से खड़े हो रहे बहुमंज़िला भवन अब बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं। क्या इन निर्माणों के लिए आवश्यक स्वीकृतियां ली गई हैं?


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार, शाहजहांपुर। नगर पंचायत खुटार में तेजी से खड़े हो रहे बहुमंज़िला भवन अब बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं। क्या इन निर्माणों के लिए आवश्यक स्वीकृतियां ली गई हैं? क्या भवन निर्माण मानकों का पालन हो रहा है? या फिर जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी ने नियमों को केवल कागजों तक सीमित कर दिया है?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई स्थानों पर चार और पांच मंजिला भवन बिना पर्याप्त सेटबैक, पार्किंग और सुरक्षा मानकों के बनाए जा रहे हैं। यदि ऐसा है तो सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इन भवनों का नक्शा सक्षम प्राधिकारी से स्वीकृत है? क्या अग्निशमन विभाग की एनओसी, भूकंपरोधी डिजाइन और अन्य अनिवार्य मानकों का पालन कराया गया है?
सबसे अहम प्रश्न यह है कि नगर पंचायत और संबंधित विभागों की निगरानी आखिर कहां है? यदि निर्माण नियमों के विपरीत हो रहे हैं तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी के संरक्षण में नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।