Shahjahanpur news : एक तरफ़ वृक्ष लगाने पर बल दे रही सरकार दूसरी तरफ उद्यान विभाग हरियाली को उजड़वाने में जुटा
पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक व्रक्षारोपण कराने पर बल दे रही है वहीं उद्यान विभाग हरियाली को उजड़वाने जुटा हुआ लग रहा है


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राहुल शुक्ला ब्यूरो
__कलमी आम के पेड़ों के पातन की छूट पर देशी क्यों हो गए गायब, प्रशासनिक जांच की जरूरत ?
__गुरूवार को खुटार में तैतालिस बौर आए आम भी हरित विभाग ने उड़वा डाले
खुटार शाहजहांपुर। जहां योगी सरकार एक तरफ़ पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक व्रक्षारोपण कराने पर बल दे रही है वहीं उद्यान विभाग हरियाली को उजड़वाने जुटा हुआ लग रहा है विभाग के आधिकारी हरियाली के चलते वास्तविक हरियाली पर आरा चलवा रहे हैं सरकार ने किसानों के हित को ध्यान में रखकर आम के कलमी व्रक्षों के पातन में शर्तों सहित छूट दे रखी है जिसका फायदा उठाते हुए लकड़ी कारोबारियों ने क्षेत्र की हरियाली को तहस नहस कर रखा है उद्यान विभाग के आधिकारी शर्तों का पालन भी नहीं करा पा रहे हैं और कलमी आम के पातन की छूट क्षेत्र से देशी आमों के बाग भी गायब हो रहे हैं उनके लिए परमिट की भी आवश्यकता नहीं बची है और तो और उद्यान विभाग हरे भरे बौर आए आम के पेड़ों पर भी तरस नहीं खा रहा है उनके कटान की अनुमति भी दे दी जा रही है । गुरुवार को भी उद्यान विभाग की सह पर जनपद शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के गांव कोल्हुगाढ़ा में लगभग तैतालीस बौर आए हरे भरे आम के पेड़ों को काट डाला गया है बताया जा रहा है कि उद्यान विभाग द्वारा तैतालीस कलमी आम के पेड़ों के पातन की अनुमति दी गई है।
सम्बंधित खबर