Shahjahanpur News : न हुई जांच न जागे अधिकारी, कमीशन खोरी पर बन रही सड़कें
ग्राम पंचायतों में इन दिनों इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें कमीशन खोरी के चलते अधोमानक कार्य कराया जा रहा है।

shahjahanpur
7:32 PM, December 24, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। विकास खंड खुटार की ग्राम पंचायतों में इन दिनों इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें कमीशन खोरी के चलते अधोमानक कार्य कराया जा रहा है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनसिंहपुर में इटरलांक सड़क निर्माण कार्य हो रहा है जिसमें एजिंग में प्रयोग होने वाली उच्च किस्म की ईंट की जगह पीला ईट से निर्माण कार्य हो रहा है। साथ ही रोड़ी की जगह भट्ठे का निकला हुआ मलवा डाल दिया गया और तो और मौरंग की जगह राबिश का भी प्रयोग किया जा रहा है। तथा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुरघिया में भी इटरलांक सड़क निर्माण कार्य हो रहा है जिसमें भी मानकों को दरकिनार कर अधोमानक कार्य हो रहा है। जिसकी सूचना खंड विकास अधिकारी,जेई को भी दी जा चुकी है। लेकिन आलम यह है कि अधिकारी मौके पर जाकर जांच करने की भी जरुरत नहीं समझ रहे हैं। जिससे अंदाजा यह लगाया जा सकता है कि किस कदर विकास खंड में तैनात अधिकारी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। और भाजपा सरकार को बदनाम करने पर तुले हुए हैं।




