Shahjahanpur news : नगर पंचायत खुटार ने करीब सात लाख खर्च कर एमआरएफ सेंटर में डलवाई टीन
नगर पंचायत खुटार में अटल चौराहे से गोला बाईपास रोड पर करोड़ों की लागत से डंपिंग ग्राउंड तथा एमआरएफ सेंटर बनवाया गया है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राहुल शुक्ला ब्यूरो
–––डंपिंग ग्राउंड में वर्षो पड़ा कूड़ा चिढ़ा रहा मुंह,दुर्गंध से परेशान लोग
–––एमआरएफ सेंटर पर लाखों खर्च आय अता पता लापता
खुटार (शाहजहांपुर)। नगर पंचायत खुटार में अटल चौराहे से गोला बाईपास रोड पर करोड़ों की लागत से डंपिंग ग्राउंड तथा एमआरएफ सेंटर बनवाया गया है जिसके निर्माण में अब भी लाखों रूपए खर्च किए जा रहे हैं करीब दो माह पहले भी एमआरएफ सेंटर में टीन शेड तथा अन्य कार्यों पर करीब सात लाख रुपए खर्च किए गए हैं इतना सब कुछ खर्च के बाद भी डंपिंग ग्राउंड में वर्षों से पड़ा हुआ कूड़ा नगर पंचायत का मुंह चिढ़ा रहा है कचड़े की डंपिंग की वजह से रोड से निकलने वाले राहगीरों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है साथ ही आस पास रहने वाले लोगों को संक्रामक रोगों का भी सामना करना पड़ सकता है।
नगर पंचायत ने एमआरएफ सेंटर को ठेके पर दे रखा है जिसमें ठेकेदार मनमाने तरीके से कार्य कर रहा है डंपिंग ग्राउंड में पड़े कूड़े की छटनी कर खाद बनाकर एवं उपयुक्त कूड़े की रिसाइकिलिंग हेतु बिक्री कर नगर पंचायत की आय बढ़ाने का काम एमआरएफ सेंटर पर किया जाना है लेकिन लोगों का मानना है कि आय अता पता लापता है
और नगर के कूड़े से स्थानीय कबाड़ी कूड़ा बिनवाकर अपनी आय जरूर बढ़ा रहे हैं तथा सफाई में अपनी भूमिका दे रहे हैं लेकिन नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे खर्च का विशेष लाभ नहीं मिल पा रहा है।
सम्बंधित खबर
अपना जिला