Shahjahanpur news : सास ने बहू समेत छह लोगों पर लगाया जाल साजी व मानसिक उत्पीड़न का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
नगर खुटार के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासिनी सुशीला देवी पत्नी हरिश्चन्द्र ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर जालसाजी व मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाई।

shahjahanpur
8:55 PM, July 24, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। नगर खुटार के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासिनी सुशीला देवी पत्नी हरिश्चन्द्र ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उनके बड़े पुत्र शुभम का विवाह जनपद हरदोई के गांव बरखेड़ा थाना बघौली निवासी प्रमोद गुप्ता की पुत्री कोमल के साथ हुआ था जो शादी के कुछ दिन बाद ही पारिवारिक कलह फैलाने लगी और अपने पिता प्रमोद गुप्ता जिनका हाल पता कल्कजई दिल्ली है उनके पास घरेलू जेवर लेकर चली गई जिसके करीब एक वर्ष बाद रिश्तेदारों के समझौते के बाद वापस आयी तब उसने उसके साथ मारपीट की और फिर से जेवरात लेकर चली गई इस बार जब वह वापस आयी तो वह अपने मोबाइल से कई लड़कों से बात कर रही थी तो उसके पति ने उसे मना किया तो उसने धमकी दी कि वह अपने दोस्तों से बात करना नहीं बंद करेगी और उस पर दबाव बनाया जायेगा तो वह परिवार को फर्जी मुक़दमों में फंसा देगी और उसने उनके दूसरे बेटे पर छेड़ छाड़ का आरोप लगाते हुए दिल्ली में मुकदमा दर्ज करा दिया साथ ही उनके पति पर भी दिल्ली में मुकदमा लिखा दिया
और अब सभी एक राय होकर उसे विभिन्न तरीकों से मानसिक रूप से धमकियां देकर परेशान कर रहें हैं। आरोप है कि उसकी बहूं कह रहीं हैं कि अगर तुम लोगों ने मुझे 10 लाख रुपए नहीं दिए तो सभी पर दिल्ली में फर्जी मुकदमा लिखवाकर जेल भिजवा दूंगी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




