Shahjanpur News : मां ने तीन युवकों पर गूंगी लड़की से छेड़खानी करने का लगाया आरोप
मां ने तीन युवकों पर गूंगी लड़की से छेड़खानी करने का लगाया आरोप
.jpeg&w=3840&q=75)
shahjahanpur
9:02 PM, August 1, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली मां ने गांव के ही तीन युवकों पर गूंगी पुत्री के साथ छेड़ छाड़ करने का आरोप लगाया है लड़की की मां ने पुलिस को बताया है कि उसकी गूंगी पुत्री अपनी छोटी बहन के साथ खेतों पर घास काटने गई थी वहीं पर गांव के तीन लोगों ने लड़की को पकड़ लिया छोटी पुत्री ने इस बात की जानकारी घर आकर दी। जिसके बाद आरोपी के परिजन गूंगी पुत्री की मां को घर पर समझाने बुझाने का प्रयास करते रहे।
गुरूवार देर शाम मां ने थाने आकर घटना की जानकारी पुलिस को दी है
खबर लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है पुलिस छानबीन कर रही है।




