Shahjahanpur news : गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण टक्कर, एक चालक की मौत; दूसरा जिंदगी और मौत से जूझा
गंगा एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई,

shahjahanpur
8:01 PM, October 22, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
शाहजहांपुर। गंगा एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही मदनापुर थाना पुलिस और गंगा एक्सप्रेसवे की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य चलाकर घायल चालक को उपचार के लिए शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को सड़क किनारे हटवाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जा सके।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।




