Shahjahanpur news : सड़क हादसे में वकील की मौत
बाइक और कार में टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार वकील की मौत हो गई।
.jpeg&w=3840&q=75)
shahjahanpur
7:13 PM, October 2, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। बुधवार शाम को खुटार-पुवायां रोड पर पुवायां कोतवाली क्षेत्र के गाँव गंगसरा में बाइक और कार में टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार खुटार के मोहल्ला कोट निवासी एडवोकेट परितोष दीक्षित (मोनू) पुत्र सत्यप्रकाश दीक्षित दीक्षित गंभीर रूप से जख़्मी हो गए उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया ग़या जहाँ चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई की दीक्षित ज्वेलर्स के नाम से खुटार में प्रसतिष्ठित सोने चांदी की दुकान है प्राप्त जानकारी के अनुसार मोनू किसी कार्य से पुवायां गए थे जहाँ गंगसरा में सड़क हादसा हो गया।
आकस्मिक हुई घटना से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




