Shahjahanpur news : राष्ट्रभक्त योद्धा को अंतिम सलाम, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर सरदार बख्शीश सिंह का सोमवार को पूरे सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर सरदार बख्शीश सिंह का सोमवार को पूरे सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

राहुल शुक्ला ब्यूरो
---- 1971 भारत-पाक युद्ध के वीर सेनानी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर सरदार बख्शीश सिंह को नम आंखों से दी गई विदाई
खुटार (शाहजहांपुर)। वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर सरदार बख्शीश सिंह का सोमवार को पूरे सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े और पूरे क्षेत्र ने अपने वीर सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
नगर पंचायत खुटार के मोहल्ला बजरिया निवासी सरदार बख्शीश सिंह का रविवार को निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। सोमवार सुबह उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए जनप्रतिनिधि, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक पहुंचे तथा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इसके बाद सम्मानपूर्वक निकाली गई अंतिम यात्रा श्मशान घाट पहुंची, जहां भारतीय सेना के जवानों ने सैन्य परंपराओं के अनुसार गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। राजकीय सम्मान के साथ हुए अंतिम संस्कार के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। अंतिम सलामी के क्षण उपस्थित लोगों के लिए बेहद भावुक रहे।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि सूबेदार मेजर सरदार बख्शीश सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन मातृभूमि की सेवा और राष्ट्र रक्षा को समर्पित किया। 1971 के युद्ध में उनका योगदान सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा। सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्होंने समाज में अनुशासन, सेवा और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा दी।
आज भले ही यह वीर सैनिक पंचतत्व में विलीन हो गया हो, लेकिन उनकी देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और शौर्य की गाथाएं आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेंगी। खुटार ने अपने गौरवशाली सपूत को नम आंखों से विदा करते हुए उन्हें अंतिम सलाम किया।
सम्बंधित खबर
अपना जिला