Shahjahanpur news : बीती रात दो घरों में नकब लगाकर लाखों की चोरी
अज्ञात चोर लोगों की मेहनत की कमाई उड़ा रहे

shahjahanpur
6:54 PM, September 25, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
★ नही रुक रहा चोरियों का सिलसिला,न चोरों को पकड़ पा रही पुलिस
खुटार शाहजहांपुर। क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं,अज्ञात चोर लोगों की मेहनत की कमाई उड़ा रहे हैं और खुटार पुलिस सो रही है उच्च अधिकारी फिर भी खुटार पुलिस पर अपनी अनुकंपा बनाए हुए हैं।
मगंलवार रटी को भी क्षेत्र के गांव लालपुर में रहने वाले रूपेश कुमार पुत्र रामशंकर के यहां चोरों ने दीवार काटकर 80,000 रुपए की नगदी, एक सोने की पेडिंल ,एक अंगूठी, झालें, कुंडल ,पायल आदि की चोरी कर ली और उसी गांव के निवासी तेजराम वर्मा पुत्र खुशीराम के यहां से पायल , मंगलसूत्र,3,000 रुपए की नगदी, चांदी के सिक्के, सहित अन्य सामान घर के कमरों में पीछे से नकब लगाकर चुरा लिया जिसके बाद चोरों ने सर्वेश कुमार पुत्र बद्री प्रसाद, तथा रामेश्वर दयाल के घर चोरी करने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नही हो सके। सुबह होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की सूचना देकर डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया गया और घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्रित किए गए।
क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में पुलिस के प्रति असंतोष तथा अज्ञात चोरों का भय व्याप्त है|
नही रुक रहा चोरियो का सिलसिला न पुलिस पकड पा रही चोर
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने में खुटार पुलिस नाकाम हो रही है और न ही पुलिस चोरों को पकड़ पा रही है
हाल ही में हुई कुछ चोरी की बड़ी घटनाएं इस प्रकार है...
1 -बीते 14 सितम्बर को क्षेत्र के गांव सिल्हुआ निवासी स्व मनोज दीक्षित के बंद मकान में नकदी समेत लाखों रुपए की चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दे डाला था जिसमें रिपोर्ट तो दर्ज की गई लेकिन अभी तक कोई भी खुलासा नहीं किया गया।
2- सात सितंबर की रात क्षेत्र के गांव ढकना लहिया निवासी अवधेश बाजपेई के यह रात अज्ञात चोरों ने दीवार फांदकर हजारों रुपए की नगदी समेत सोने चांदी के आभूषण चोरी कर घटना को अंजाम दिया लेकिन पुलिस द्वारा सिर्फ रिपोर्ट दर्ज कर इतिश्री कर ली गई है।
3-आठ सितम्बर को क्षेत्र के गांव नवदिया ओरीलाल में ठेका देशी शराब को चोरों ने निशाना बना डाला जिसमें चोर गेट का ताला तोड़कर 38 पेंटी शराब की उठा ले जानकारी होने पर पीड़ित सुधीर पुत्र रुपदेव ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
4- छः सितंबर क्षेत्र के गांव नरौठा हंसराम में अज्ञात चोरों ने मोबाइल टावर के केबिन में लगी 14 बेट्री चोरी कर ली सूचना मिलने पर सुबह नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी विजय शंकर अवस्थी ने सूचना पुलिस को दी उसमें भी पुलिस ने सिर्फ रिपोर्ट
ही दर्ज की और खुलासा करने में नाकाम साबित हुई ।
5- पांच सितंबर को क्षेत्र के गांव मलिका निवासी जदुवीर नगर में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में बाइक से सब्जी लेने आए थे वहां से अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक चुरा ली लेकिन अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी।




