Shahjahanpur news : खुटार के युवक पर पुवायां की विधवा महिला से आवास के नाम पर रूपए ठगने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर उससे करीब 3000 हजार रुपए ठग लिए जिसके बाद उसके थैले में रखें 7,000 हजार रुपए और निकाल लिए

shahjahanpur
7:04 PM, April 28, 2025
राहुल शुक्ला
पुवायां शाहजहांपुर। क्षेत्र के गांव कैहमारिया निवासी एक युवक ने पुवायां क्षेत्र की रहने वाली एक विधवा महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर उससे करीब 3000 हजार रुपए ठग लिए जिसके बाद उसके थैले में रखें 7,000 हजार रुपए और निकाल लिए जिसके बाद पीड़ित महिला थाने पहुंची और अपनी आपबीती पुलिस को बताई पुलिस ने युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुवायां क्षेत्र के बुझिया निवासी ममता देवी पत्नी स्व लालाराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार को उसने अपनी पुत्री के साथ कस्बा पुवायां में एक कम्प्यूटर कोरियर सर्विस पर आधार कार्ड से दस हजारy रुपए निकाले थे तभी उसे वहीं पर खुटार थाना क्षेत्र के गांव कैहमारिया निवासी युवक नूर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद उमर मिला उससे उसे प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास दिलानें का झांसा दिया जिसके बाद उसने 3000 हजार रुपए किसी रामसेवक के नाम पर मोबाइल फोन के जरिए ट्रांसफर करवा लिए जिसके बाद उसने थैले में रखें 7000 हजार रुपए भी निकाल लिए और कहीं चला गया महिला युवक की तलाश करतीं रहीं लेकिन वह कहीं नहीं मिला जिसके बाद पीड़ित महिला पुवायां थाने पहुंची और अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



