Shahjahanpur News : खुटार रेंजर लकड़ी बरामद करने गए थे या बांछित को पकड़ने
वनविभाग टीम द्वारा बिना स्थानीय पुलिस,बिना महिला पुलिस कर्मी के गांव में घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट के मामले में वनविभाग टीम की तरफ़ से थाने में तहरीर दी गई है

shahjahanpur
7:36 PM, December 24, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
__वनविभाग के बयान में कुछ और तहरीर में कुछ
__वन विभाग की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
खुटार शाहजहांपुर। वनविभाग टीम द्वारा बिना स्थानीय पुलिस,बिना महिला पुलिस कर्मी के गांव में घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट के मामले में वनविभाग टीम की तरफ़ से थाने में तहरीर दी गई है जिसमें बताया गया है कि सूचना मिली थी कि युवक ने जंगल से साल की लकड़ी काट कर घर में छिपाई है जिसे बरामद करने तथा युवक को पकड़ने के लिए टीम ने छापे मारी की जिस पर महिलाओं समेत लोगों ने टीम पर हमला कर दिया वहीं रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया है कि कई अभियोगों में वांछित युवक को पकड़ने के लिए टीम गांव गई थी जहां यह वाक्या हुआ।
बताते चलें सोमवार को खुटार क्षेत्र के गांव चतुरपुर में वन विभाग की टीम विजयपाल के घर में घुसी थी जहां विजयपाल को पकड़ने को लेकर महिलाओं के साथ मारपीट की गई महिला ने थाने में तहरीर दी है प्राप्त जानकारी अनुसार युवक को टीम ने पकड़ लिया और कुछ भी बरामद नहीं हुआ था।
हालाकि खुटार पुलिस ने वन विभाग की टीम द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है ।




