Shahjahanpur News : नकाशा बाजार से मोबाइल फोन चोरी की घटनाओं को रोकने में नाकाम खुटार पुलिस
सप्ताहिक नकाशा बाजार में शिलशिलावार हो रही मोबाईल फोन की चोरी की घटनाओं को खुटार पुलिस नहीं रोक पा रही है

shahjahanpur
10:24 PM, August 31, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। खुटार के सप्ताहिक नकाशा बाजार में शिलशिलावार हो रही मोबाईल फोन की चोरी की घटनाओं को खुटार पुलिस नहीं रोक पा रही है बाजार में सब्जी खरीदने आने वाले लोगों को अपने मोबाइलों से हांथ धोना पड़ रहा है प्राप्त जानकारी अनुसार लगातार सप्ताहिक बाजार से मोबाइल फोन चोरी किए जा रहे हैं पिछले शनिवार को भी कई लोगों को अपने मोबाइल से हाथ धोना पड़ा था।
इस शनिवार को भी कई लोगों के मोबाइल चोरी हुए हैं।
खुटार क्षेत्र के मजरा ग्राम रामपुर के प्रथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात जनपद कानपुर निवासी अध्यापक नीतेंद्र तिवारी पुत्र सुरेश प्रकाश तिवारी शनिवार को नकासा बाजार में सब्जी खरीदने गए और वहां उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया वहीं क्षेत्र के गांव मलिका निवासी सुरेंद्र मिश्रा जो नगर में बिजली विभाग में कार्यरत हैं बाजार में सब्जी खरीदने गए और मोबाइल फोन चोरी हो गया।
चर्चा है कि बाजार में कोई मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय है जिसके चलते शनिवार को बाजार में कई लोगों के मोबाइल चोरी हुए हैं और पिछले शनिवार को भी कई लोगों के मोबाइल फोन चोरी हुए थे।




