Shahjahanpur news : चोरी की घटनाओं को रोकने व अनावरण करने में खुटार पुलिस नाकाम
हाल में ही हुई कुछ चोरी व लूट की घटनाएं जिनका खुलासा न कर सकी पुलिस
.jpeg&w=3840&q=75)
shahjahanpur
8:31 PM, September 20, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। खुटार का चार्ज संभालने के बाद थाना प्रभारी का हाव भाव देखकर लोगों ने अंदाजा लगाया कि क्षेत्र में चल रहे अवैध धंधों पर लगाम लगी रहेगी और चोरी व लूट की घटनाओं पर अंकुश के साथ साथ अपराधियों में पुलिस का भय बना रहेगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका और पुलिस घरेलू विवादों तक ही सीमित रह गई और खाऊ कमाऊ नीति के तहत काम करने लगी और धीरे खुटार थाना दलालों का अड्डा बनता चला गया जहां लोग मामलों को निपटाने के लिए पुलिस से बात कराने के लिए दलालों को ढूंढते रहते हैं।
हाल में ही हुई कुछ चोरी व लूट की घटनाएं जिनका खुलासा न कर सकी पुलिस
1 -बीते 14 सितम्बर को क्षेत्र के गांव सिल्हुआ निवासी स्व मनोज दीक्षित के बंद मकान में नकदी समेत लाखों रुपए की चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दे डाला था जिसमें रिपोर्ट तो दर्ज की गई लेकिन अभी तक कोई भी खुलासा नहीं किया गया।
2- सात सितंबर की रात क्षेत्र के गांव ढकना लहिया निवासी अवधेश बाजपेई के यह रात अज्ञात चोरों ने दीवार फांदकर हजारों रुपए की नगदी समेत सोने चांदी के आभूषण चोरी कर घटना को अंजाम दिया लेकिन पुलिस द्वारा सिर्फ रिपोर्ट दर्ज कर इतिश्री कर ली गई है।
3-आठ सितम्बर को क्षेत्र के गांव नवदिया ओरीलाल में ठेका देशी शराब को चोरों ने निशाना बना डाला जिसमें चोर गेट का ताला तोड़कर 38 पेंटी शराब की उठा ले जानकारी होने पर पीड़ित सुधीर पुत्र रुपदेव ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
4- छः सितंबर क्षेत्र के गांव नरौठा हंसराम में अज्ञात चोरों ने मोबाइल टावर के केबिन में लगी 14 बेट्री चोरी कर ली सूचना मिलने पर सुबह नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी विजय शंकर अवस्थी ने सूचना पुलिस को दी उसमें भी पुलिस ने सिर्फ रिपोर्ट ही दर्ज की और खुलासा करने में नाकाम साबित हुई ।




