Shahjahanpur news : खुटार पुलिस ने एक ही नंबर प्लेट की दो संदिग्ध गाड़ी पकड़ी, मुकदमा दर्ज
एक ही नंबर प्लेट की दो संदिग्ध गाड़ियां पकड़ी है साथ ही पुलिस ने दोनों गाड़ीयों समेत दो लोगों को पकड़ा है पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

एक ही नंबर की दो पकड़ी गई कार
shahjahanpur
9:52 PM, October 16, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। मंगलवार देर रात खुटार पुलिस ने एक ही नंबर प्लेट की दो संदिग्ध गाड़ियां पकड़ी है साथ ही पुलिस ने दोनों गाड़ीयों समेत दो लोगों को पकड़ा है पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खुटार तिकुनिया रोड पर पलिया फिश कार्नर के पास एक ही नंबर प्लेट की दो संदिग्ध गाड़ियां ख़डी हैं दो लोग आपस में संदिग्ध बातें कर रहे हैं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों समेत दो लोगों को गुरुलेख सिंह पुत्र दातार सिंह निवासी गईया फार्म हँसपुर थाना खुटार शाहजहांपुर तथा निशान सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी ग्राम बिसारत थाना बिलासपुर जिला रामपुर को दबोच लिया और थाने ले आए पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पकड़े गये आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि यह दोनों गाडियां हमारी Mr,leotraonic scales pvt.Ltd. कम्पनी की है।जिसका आफिस रुद्रपुर उत्तराखंड में है। और जो सफेद रंग की मारुति सुजुकी वीडीआई रजिस्ट्रेशन नंबर UK 06AK8115 है इसका रजिस्ट्रेशन नंबर सही है। और जो सलेटी रंग की मारुति सुजुकी ईप्रिस गाड़ी है जिसका रजिस्ट्रेशन Uk06AK8115 है इसका किसी कारण वश रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया था जिसपर चालान से बचने के लिए हमने एक ही नम्बर की प्लेट लगा ली जिसका कोई भी दास्तां वेज हमारे पास नहीं है। और हम लोग कम्पनी के कार्य से यहां आएं थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




