Shahjahanpur news : जेठ ने बांका मार महिला को किया घायल,रिपोर्ट दर्ज
रविवार दो भाइयों के बीच बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था जिसमें छोटे भाई की पत्नी को बड़े भाई

shahjahanpur
5:25 PM, September 9, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। रविवार दो भाइयों के बीच बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था जिसमें छोटे भाई की पत्नी को बड़े भाई ने मारपीट कर घायल कर दिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव महेशपुर निवासी उमाशंकर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की उसके और बड़े भाई रमेश के बीच घरेलू विवाद हो गया था जिसके चलते उसके बड़े भाई ने छोटे भाई उमाशंकर की पत्नी रूमा पटेल पर बांके से प्रहार कर दिया जिससे उसके सिर में गम्भीर चोट लग गई थी घायल अवस्था में रूमा को थाने लाया गया जहां से उसे सी एच सी खुटार में भर्ती कराया गया जहां से गम्भीर चोट को देखते हुए डाक्टरों ने घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




