Shahjahanpur News : खराब रैंक बाली योजनाओं से संबधित अधिकारियों को स्पष्टीकरण के निर्देशः जिलाधिकारी
किसानों को फसल बीमा करने के लिए जागरूक भी किया जाए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बैंकों में लंबित कार्यों को तेज गति से कराया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन अंतर्गत पूर्ण करा

shahjahanpur
9:10 PM, October 14, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
-- डीएम ने दिये राजस्व वसूली में खराब प्रगति वाले मंडी सचिव एवं मंडी सभापति का स्पष्टीकरण के निर्देश
-- पराली जालने वालो के विरूद्ध की जाए सख्त कार्यवाहीः जिलाधिकारी
शाहजहाँपुर । जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में माह सितम्बर के शासन द्वारा निर्धारित सीएम डैशबोर्ड एवं विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने खराब रैंकिंग वाले अधिकारियों के स्पष्टीकरण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर, विद्युत आपूर्ति, कृषि रक्षा रसायन, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि, फसल बीमा योजना, कुसुम योजना, आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा के कार्यों, सड़कों का निर्माण, एम्बुलेंसों का संचालन, स्वास्थ्य सुविधाएं, राज्य वित्त/ 15 वित्त आयोग, पर्यटन विकास कार्यों, निपुण भारत अभियान, पोषण मिशन, मिड डे मील, गोवंशों का संरक्षण, शादी अनुदान योजना, मत्स्य संपदा योजना, पेंशन योजनाएं, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विश्व कर्मा श्रम सम्मान योजना, पारिवारिक लाभ योजना, एक जनपद एक उत्पाद आदि विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।
फसल बीमा योजना में अधिक से अधिक किसानों को पंजीकृत कराया जाए जिससे दैवीय आपदा आने पर किसानों के फसल नुकसान होने पर मुआवजा दिलाया जा सके।
उन्होने कहा कि किसानों को फसल बीमा करने के लिए जागरूक भी किया जाए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बैंकों में लंबित कार्यों को तेज गति से कराया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन अंतर्गत पूर्ण कराए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन कराया जाए। उन्होंने कहा निराश्रित गौ संरक्षण हेतु नवनिर्मित गौशालाओं में गोवंश रखने की कार्रवाई प्रारंभ की जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गोवंश छोड़ने वालों पर जुर्माना सहित अन्य कार्रवाई भी कीजिए। सहभागिता योजनान्तर्गत दिये गये गोवंशो का सत्यापन करने हेतु जिलाधिकारी ने निर्देश दिये साथ ही उन्होने कहा कि सत्यापन के उपरान्त ही उनका भुगतान किया जाए। जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली में खराब प्रगति वाले मंडी सचिव एवं मंडी सभापति का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट अलंकार के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि रैंकिंग में सुधार लाए। उन्होंने कहा कि कुछ विभागों के अधिकारियों की वजह से जनपद की रैंकिंग खराब हो रही है अगर सुधार नहीं हुआ तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी, जिन अधिकारियों की रैंकिंग अच्छी है वह यथा स्थिति बनाएं रहेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर समीक्षा की जाती है जो उनकी प्राथमिकता है उन्होंने कहा कि जनपद की प्रगति अच्छी रहनी चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अपराजिता सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 सुरेश कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आरके गौतम सहित और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।




