Shahjahanpur News : की चमक धमक की बजाय, शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दें अभिभावक
इंगलिश मीडियम विद्यालय की चमक धमक देखकर लोग अपने बच्चों का दाखिला कराते हैं और सुविधाओं के नाम पर उनसे मोटी फीस भी ली जाती है

shahjahanpur
7:33 PM, August 13, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
◆ खुटार के चर्चित इंगलिश मीडियम स्कूल द्वारा छात्रों के वितरित रिजल्ट में प्राप्तांको का जोड़ निकला था गलत
◆ लोगों ने शोशल मीडिया पर अंक पत्र डालकर विद्यालय का किया था फजीता
खुटार शाहजहांपुर। खुटार में तिकुनिया चौराहा के पास स्थित एक इंगलिश मीडियम विद्यालय की चमक धमक देखकर लोग अपने बच्चों का दाखिला कराते हैं और सुविधाओं के नाम पर उनसे मोटी फीस भी ली जाती है विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता तथा वहां पर कार्यरत शिक्षकों की लापरवाही की पोल उस समय लोगों ने खोल दी जब मार्च 2024 में छात्रों को अंक पत्र देकर अभिभावकों के पास भेजा गया अभिभावकों ने अंक पत्रों के प्राप्तांक देखे जिनका योग ही गलत निकला तब लोगों को लगा कि शायद उनके द्वारा गलत स्थान पर फीस की मोटी रकम भरी जा रही है तथा उन्होंने शोशल मीडिया पर स्कूल की भद्द करना प्रारंभ कर दिया कई अभिभावकों ने स्कूल पर टिप्पणी करते हुए अपने बच्चों के रिजल्ट शोशल मीडिया पर डाल दिए।




