Shahjahanpur news : चारे के अभाव में अस्थाई गौशाला में भूख से तड़प रहे गौवंश और अपनी मांगो पर गालियां खा रहे गौपालक
ग्राम पंचायत चमरबोझी में बनी गौशाला की स्थित दयनीय है जहां अव्यवस्थाओं का खामियाजा गौवंश और गौपालक भुगत रहे हैं चोकर, दाना तो दूर की बात भूख से गायों की लगातार मौतें हो रही

shahjahanpur
3:29 PM, September 7, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत चमरबोझी में बनी गौशाला की स्थित दयनीय है जहां अव्यवस्थाओं का खामियाजा गौवंश और गौपालक भुगत रहे हैं चोकर, दाना तो दूर की बात भूख से गायों की लगातार मौतें हो रही हैं गायों और अपनी जरूरतों की मांगो को लेकर गौ पालकों को जिम्मेदार सचिव तथा प्रधान से गालियां खानी पड़ रही हैं तथा जुबान खोलने पर उन्हें काम से निकाला जा रहा है और खास बात यह है गौशाला में गौवंशियो की संख्या में कुछ ख़ास फेर बदल नहीं होता है लेकिन उनके चेहरे प्रतिदिन बदलते रहते हैं।
चमराबोझी के गौपालक का कहना है कि गौशाला में कोई व्यव्स्था नहीं है भूषा भी सड़ा है और मानदेय भी नहीं मिल रहा है मांग करने पर सचिव महेशकांत पांडे तथा प्रधान गालियां देते हैं।
अगर देखा जाए तो बाकई में उच्च अधिकारियों को गौशाला पर किए गए, किए जा रहे खर्च तथा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जरूरत है।




