Shahjahanpur News : लगभग एक वर्ष में चोरी की घटनाओं और नसे के व्यापार में एक बार फिर बढ़ोत्तरी, फिर भी मेहरबानी क्यों ?
पुलिस की शिथिलता के चलते लगभग एक वर्ष से धीरे - धीरे चोरों और नशे के कारोबारियों ने एक बार फिर से अपना कारोबार संभाल लिया है

shahjahanpur
2:06 PM, September 14, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। कुछ वर्ष पूर्व जनपद के तराई क्षेत्र के थाने का प्रभारी एस आई जयशंकर को बनाया गया था उस समय खुटार क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब तथा अन्य मादक पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से चल रही थी चोरी की घटनाएं भी हो रहीं थीं उनके चार्ज लेने के बाद शराब माफियाओं, गांजा, अफीम, डोडा तस्करों पर ताबड़ तोड़ कार्यवाहियां की गईं और चोरों को पकड़ कर जेल भेजा गया जिसके बाद अपराधियों ने भय के चलते अपने कारनामों को अंजाम देना छोड़ दिया और उनके जाने के बाद कुछ दिन तक तो सब ठीक ठाक चलता रहा लेकिन पुलिस की शिथिलता के चलते लगभग एक वर्ष से धीरे - धीरे चोरों और नशे के कारोबारियों ने एक बार फिर से अपना कारोबार संभाल लिया है। नगर व क्षेत्र से कई बाईकें चोरी हो चुकी हैं नकासा बाजार से कई लोगों के मोबाइल चोरी हो चुके हैं ग्रामीण क्षेत्रों में कई गावों में बड़ी चोरी की घटनाएं भी हो चुकी हैं।
सूत्रों की मानें जिन ग्रामों में शराब बिकना बंद हो गई थी उनमें फिर से शुरू हो गई है नगर में मादक पदार्थों की बिक्री एक बार फिर से शुरू हो गई है।




