Shahjahanpur News : पति की हत्यारोपी महिला को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा
पति की हत्यारोपी महिला को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा

shahjahanpur
7:31 PM, August 9, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
★ महिला ने ईंट मार मार कर दी थी अपने पति की हत्या
शाहजहांपुर। पुलिस ने पति की हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है गुरुवार को महिला ने अपने पति की ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी थी । पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी महिला ने पुलिस को बताया है कि उसका पति उसे घर में रखता था और उसके साथ मारपीट करता था और गुरुवार को उसका पति उससे रुपए मांग रहा था रुपए न देने पर उसके पति ने मारने के लिए डंडा उठा लिया जिससे गु्स्से में आकर महिला ने उसके सिर पर ईट मार दी जिससे उसकी मौत हो गई थी।
गुरुवार को रोजा थाना क्षेत्र के गांव हथौड़ा निवासी सत्यपाल की पत्नी गायत्री ने अपने पति की ईंट से कुचलकर दरवाजे पर हत्या कर दी थी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी गुरुवार को पुलिस ने महिला गायत्री को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि उसका पति बहुत ही क्रूर था और उसे घर में बंद करके रखता था तथा उसके साथ मारपीट करता था जो भी कमाकर लाता था वह अपनी मां को दे देता था उसके दो बच्चे हैं वह भी उसकी मां के पास रहते हैं। और गुरुवार को वह हमसे तीन सौ रुपए मांग रहा था जब हमने नहीं दिए तो उसने मुझे मारने के लिए डंडा उठा लिया तो मुझे रहा नहीं गया और जो ईट घर में पड़ी थी तो उससे उसका सिर फोड़ दिया फिर मेरा गुस्सा बढ़ता गया और मैं लगातार उसके सिर पर ईट मारती रही मुझे होश नहीं रहा। लेकिन वह मुझे बार बार मारता था मैंने तो उसे एक ही बार मारा है।




