Shahjahanpur news : भीषण सड़क हादसा, तीन महिलाओं की मौत — दो बच्चों समेत तीन की हालत गंभीर
खुटार थाना क्षेत्र के रौतापुर कलां मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया तेज रफ्तार टैंकर ने ब्रेजा कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

shahjahanpur
7:01 PM, April 30, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
★ ननंद भोजाई की मौके पर मौत
शाहजहांपुर। खुटार थाना क्षेत्र के रौतापुर कलां मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया तेज रफ्तार टैंकर ने ब्रेजा कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिनका इलाज जारी है।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।



