Shahjahanpur news : हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ)के पदाधिकारीयों को खुटार पुलिस ने घर में किया नजरबंद
थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संगठन के अध्यक्ष अवनीश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी गण कमल दीक्षित, आनंद पटेल, शोभित तिवारी, अजय बाजपेई आदि को उनके ही घर में नजर बंद कर दी

shahjahanpur
8:21 PM, October 15, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
* मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सोपा
खुटार शाहजहांपुर । जनपद बहराइच के महाराजगंज तहसील के थाना रामगांव रेहुआ मसूर गांव में दिनांक 13 अक्टूबर 2024 को मूर्ति विसर्जन के दौरान जुलूस में चल रहे सनातन समाज के लोगों पर कुछ मुस्लिम लोगों के द्वारा अचानक किए गए पथराब एवं फायर में राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई और हमले में कई लोग घायल भी हुए थे मां दुर्गा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया जिस पर हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने के लिए बहराइच जाने की तैयारी कर रहे थे जिसकी सूचना थाना खुटार पुलिस को हुई इसके बाद थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संगठन के अध्यक्ष अवनीश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी गण कमल दीक्षित, आनंद पटेल, शोभित तिवारी, अजय बाजपेई आदि को उनके ही घर में नजर बंद कर दिया। जिसके बाद संगठन के पदाधिकारीयों ने मुख्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अमित कुमार को देकर घटना पर रोष जताते हुए मांग की है कि पीड़ित परिवार को पांच करोड रुपए का मुआवजा परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए जिसके साथ ही आतंक का पर्याय बन रही उत्तर प्रदेश की सभी मस्जिदों और मदरसो में तलाशी अभियान चलाया जाए और घटना में शामिल हुए उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इस दौरान उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्रा, कमल दीक्षित,आनंद पटेल,शोभित तिवारी, अजय बाजपेई, विकास शुक्ला, रोहित शुक्ला,सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।




