Shahjahanpur news : हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, करंट लगने से मजदूर की मौत, एक घायल
खेत में काम कर रहे दो मजदूरों पर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। करंट की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
खेत में काम कर रहे दो मजदूरों पर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। करंट की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।

राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के अटकोना गांव में सोमवार सुबह धान की रोपाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में काम कर रहे दो मजदूरों पर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। करंट की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
घायलों की पहचान रामपाल और विवेक के रूप में हुई है। घटना के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने रामपाल की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं विवेक का उपचार जारी है।
ग्रामीणों ने घटना के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि लंबे समय से जर्जर और ढीले बिजली तारों की शिकायत की जा रही थी, लेकिन समय रहते उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। इसी कारण तार टूटकर खेत में काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया।
ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
सम्बंधित खबर
अपना जिला