Shahjahanpur News : युवती की गला रेतकर हत्या,हत्यारोपी जीजा गिरिफ्तार
प्राइवेट टीचर की हत्या की सनसनीखेज घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

shahjahanpur
10:54 PM, December 17, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
शाहजहांपुर। मंगलवार को हुई प्राइवेट टीचर की हत्या की सनसनीखेज घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। थाना सदर बाजार क्षेत्र के लाला तेली बजरिया में दिनदहाड़े लगभग तेईस वर्षीय निकिता उर्फ कोमल की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई है आरोप है कि उसके बहनोई अंशुल ने चाकू से बार कर उसका गला काटकर घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कोमल का विवाह अपने भाई से कराना चाहता था, लेकिन कोमल तैयार नहीं थी। इसी के चलते उसने अपनी साली को मौत के घाट उतार दिया। वहीं वारदात करने के आरोपी अंशुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वारदात के समय कोमल घर में अकेली थी उसकी मां सब्जी लेने बाजार गई हुई थी। इसी बीच जीजा अंशुल शर्मा घर में आया और कोमल के गले पर चाकू से हमला करते हुए उसका गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई, सनसनी खेज वारदात की खबर सुनकर इलाके के लोग मौके पर पहुंच गए, सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक राजेश एस. ने बताया कि थाना सदर बाजार क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती की हत्या हुई है। युवती के जीजा ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू बरामद किया है तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है तथा हर पहलू पर जांच कर रही है।




