Shahjahanpur News : विकास खंड में चार अस्थाई गौशालाओं कराया जाएगा निर्माण, भूमिपूजन संपन्न
चार अस्थाई गौशालाओं होना है जिसके लिए चिन्हित भूमि पर पूजन किया गया। शनिवार को तीन ग्राम पंचायतो में ब्लॉक प्रमुख खुटार नमित दीक्षित ने भूमि पूजन किया

shahjahanpur
10:21 PM, August 31, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। विकास क्षेत्र में चार अस्थाई गौशालाओं होना है जिसके लिए चिन्हित भूमि पर पूजन किया गया। शनिवार को तीन ग्राम पंचायतो में ब्लॉक प्रमुख खुटार नमित दीक्षित ने भूमि पूजन किया, और कहा छुट्टा पशुओं से छुटकारा मिलेगा।योगी सरकार लगातार किसानों के हितों के लिए काम कर रही है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शंकर अवस्थी ,विकासखंड अधिकारी वीरेंद्र मिश्रा , एडीओ पंचायत अनुराग शर्मा, सचिव महेश कांत पांडे,अजयपाल सिंह,ग्राम पंचायत के प्रधान कहमारियां इसराज खान,व बीडीसी सदस्य गण, एडीओ जेई, एडीओ आईएसबी, अमित शुक्ला,मलिका प्रधान विवेक सिंह, मंडल महामंत्री संत कुमार बाजपेई, अखिलेश मिश्रा, भाजपा नेता सुरेंद्र मौर्य,मुनीश राठौर, सत्तार खान, इत्यादि लोग मौजूद रहे।




