Shahjahanpur News : ट्रक की टक्कर से पिकअप में सवार चार लोगो की मौत,16 लोग गंभीर रूप से घायल
एक अज्ञात ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी जिससे पिकअप में सवार चार लोगो की मौत हो गई और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

shahjahanpur
7:10 PM, February 13, 2025
राहुल शुक्ला ब्यूरो
कलान शाहजहांपुर। बुधवार देर रात बिचौला व मदनापुर गांव के पास बदायूं कलान स्टेट हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी जिससे पिकअप में सवार चार लोगो की मौत हो गई और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां से डाक्टरों ने हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बुधवार देर रात एक टाटा मैजिक सीतापुर से सवारी भरकर हरियाणा जा रही थी कि तभी कलान बदायूं मार्ग पर गांव बिचौला के पास बदायूं की तरफ से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी जिससे पिकअप छतिग्रस्त होकर पलट गई जिसके बाद पिकअप में सवार करीब बीस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलान पर भर्ती कराया जहां पर डाक्टरों ने श्यामवती पत्नी मोहनलाल निवासी ग्राम कछलिया, थाना टडियावा जनपद हरदोई, शर्मीला पत्नी अरुण निवासी गांव फकरपुर थाना महौली जनपद सीतापुर, लवकुश पुत्र नीलकंठ निवासी गांव फकरपुर थाना पिसावा जनपद सीतापुर,रामकुमारी पत्नी महेंद्र निवासी सिद्धपुर जनपद खीरी सहित चार लोगो को मृत घोषित कर दिया तथा रोशन पुत्र प्रसादी निवासी गांव नवदिया, थाना पिसावा जनपद सीतापुर, ठाकुर प्रसाद पुत्र नत्थू लाल निवासी गांव फकरपुर थाना पिसावा जनपद सीतापुर,संगम पुत्र लालता प्रसाद निवासी रुकदीनपुर थाना पिसावा जनपद सीतापुर, अरुण पुत्र राजकुमार निवासी महौली जनपद सीतापुर, छोटी बिटिया पत्नी राहुल प्रसाद निवासी रमुआपुर थाना महौली जनपद सीतापुर,रजनेश पुत्र महौली जनपद सीतापुर, रेखा पत्नी दिनेश निवासी वजीरनगर थाना पिसावा जनपद सीतापुर, संध्या पुत्री अरुण निवासी गांव फकरपुर थाना महौली जनपद सीतापुर, सूर्यांश पुत्र अरुण निवासी फकरपुर थाना महौली जनपद सीतापुर, शिवानी पुत्री दिनेश निवासी वजीरनगर थाना पिसावा जनपद सीतापुर ,रामू पुत्र दिनेश निवासी वजीरनगर थाना पिसावा जनपद सीतापुर, रितिका पुत्र राहुल प्रसाद निवासी रमुआपुर थाना महौली जनपद सीतापुर, उपेन्द्र सिंह पुत्र ॠषिपाल निवासी गांव मड्डेया थाना मोहम्मदी जनपद खीरी,गोलू पुत्र महेन्द्र निवासी सिद्धपुर थाना कितौला जनपद खीरी, अरुण पुत्र जगराम निवासी अयारी थाना टड़ियावां, जनपद हरदोई, कमल किशोर पुत्र रामू निवासी कछलिया थाना टड़ियावां, जनपद हरदोई गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलान पर भर्ती कराया जहां से उन्हें पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।




