Shahjahanpur news : शोशल मीडिया पर चार बच्चों की अम्मा से हुआ प्यार, महिला से मिलने उसके घर पहुंचा प्रेमी , पति ने किया पुलिस के हवाले
गैर जनपदीय युवक को शोशल मीडिया के जरिए शाहजहांपुर की एक महिला से प्यार हो गया जिसके बाद प्रेमी महिला से मिलने जुलने उसके घर आने लगा जिसके बाद अचानक मौके पर पहुंचे पति ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले

सोशल मीडिया चित्र
shahjahanpur
9:57 PM, October 16, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
सिधौली शाहजहांपुर। गैर जनपदीय युवक को शोशल मीडिया के जरिए शाहजहांपुर की एक महिला से प्यार हो गया जिसके बाद प्रेमी महिला से मिलने जुलने उसके घर आने लगा जिसके बाद अचानक मौके पर पहुंचे पति ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिधौली थाना क्षेत्र की एक चार बच्चों की अम्मा को शोशल मीडिया के जरिए रामपुर ज़िले में रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया जिसके बाद युवक रामपुर से मिलने महिला से शाहजहांपुर आने लगा इसी के चलते शनिवार को युवक जब महिला से मिलने आया तो महिला मेला देखने के बहाने घर से निकल गई और रातभर घर नहीं पहुंचीं सुबह पति ने रातभर गायब होने का कारण पूछा तो उसने हंगामा काटना शुरु कर दिया मौके पर पहुंचे लोगो ने मामले को शांत करवा दिया। जिसके बाद दूसरे दिन उसका पति घर से काम पर चला गया तो मौका पाकर युवक महिला के घर पहुंच गया तभी अचानक पति ने महिला को युवक के साथ पकड़ लिया और प्रेमी की जमकर पिटाई शुरू कर दी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस ने हवाले कर दिया।




