Shahjahanpur News : वन विभाग की टीम पर घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट करने का आरोप
वन विभाग के रेंजर सहित 20 अज्ञात लोग उसके घर में घुस गए जब उसने विरोध किया तो उसकी पुत्री के कपड़े फाड़ते हुए उसके पति व उसके साथ मारपीट करने का आरोप

sonbhadra
6:59 PM, December 23, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
# मां बेटी ने थाने में लगाई गुहार
खुटार शाहजहांपुर। क्षेत्र के गांव चतुरपुर निवासी माया देवी ने सोमवार को खुटार पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह दोपहर अपने पति विजयपाल व पुत्री के साथ घर में बैठीं हुई थी कि तभी वन विभाग के रेंजर सहित 20 अज्ञात लोग उसके घर में घुस गए जब उसने विरोध किया तो उसकी पुत्री के कपड़े फाड़ते हुए उसके पति व उसके साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गए घायल अवस्था में वह थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण तक कराना अभी तक उचित नहीं समझा और सुबह आने की बात कहकर टाल दिया।
बिना महिला पुलिस, बिना स्थानीय पुलिस बिना वांरट वन विभाग की आखिर क्यों घुसीं घर में
प्राप्त जानकारी के मुताबिक वन विभाग की टीम जब महिला के घर में घुसी थी तो न ही कोई सर्च वारंट था और न ही कोई स्थानीय पुलिस थी साथ ही महिला पुलिस को भी वन विभाग की टीम ने साथ में ले जाने की जरुरत नहीं समझी जबकि घर में महिलाएं मौजूद होती है। जिसके चलते सोमवार दोपहर यह घटना कारित हों गई । गाँव में क़ानून की धज्जियाँ उड़ाने में आज भी नहीं हिचकिचाते हैं क्योंकि यंहा कम पढ़े लिखे लोग रहते हैं।
वन विभाग की टीम के मुताबिक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने गई टीम के साथ हुई मारपीट
स्थानीय रेंजर ने बताया कि विजय पाल वन विभाग का बहुत ही शातिर अपराधी है और कई मुक़दमों में वांछित है। सोमवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी तो हम लोग पकड़ने के लिए गए थे तो विजय पाल हमारी टीम को देखकर भागने लगा और आवाज देकर अपनी पत्नी व आस-पड़ोस के लोगो को बुला लिया जिसके बाद टीम पर हमला कर दिया और वर्दी फाड़ दी खुटार पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया है।




