Shahjahanpur news : कांवड़ यात्रा से पहले सड़क सुधार निराश्रित गोवंश की समस्या की मांग पर,हिंदू युवा संगठन का पैदल मार्च
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए हिंदू युवा संगठन (उत्तर प्रदेश) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पुवायां के राजीव चौक पर धरना-प्रदर्शन किया।

shahjahanpur
7:47 AM, July 31, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
--- मांगों को लेकर राजीव चौक पर धरना, पुलिस से नोकझोंक के बाद एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पुवायां, शाहजहांपुर। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए हिंदू युवा संगठन (उत्तर प्रदेश) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पुवायां के राजीव चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की जर्जर एवं गड्ढों से भरी सड़कों की मरम्मत कराने तथा सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश को गौशालाओं में भेजने की मांग की।धरना समाप्त होने के बाद संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता जिला मुख्यालय शाहजहांपुर के लिए पैदल मार्च पर निकल पड़े। हालांकि पुवाया मोहम्मदी मोड़ से पहले पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक भी हुई।बाद में संगठन के प्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकारी सदानंद सरोज को जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए दोनों समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सड़कें दुरुस्त नहीं कराई गईं और निराश्रित गोवंश को नहीं हटाया गया, तो किसी भी संभावित दुर्घटना की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी तथा व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन में प्रदेश संगठन मंत्री कमल दीक्षित, प्रदेश कोषाध्यक्ष साहिल गर्ग, आनंद पांडे, अजय द्विवेदी, करण कश्यप, मोहित राणा, राघव श्रीवास्तव, रजत शर्मा, अंकित कुमार, हरिश्याम मिश्रा, यश दीक्षित, भारत राठौर, हर्षित पांडे, पुष्पेंद्र सिंह, प्रसून गुप्ता, प्रदीप कुमार, अर्पित कुमार, शिवम तिवारी, मिथिलेश कुमार, रमाकांत, अंशु, कृष्णा, संजीव कुमार, विपिन कुमार, सतवीर, अर्जुन सिंह, रोहित कुमार, प्रिंस सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




