Shahjahanpur news : जमीन के बटवारे को लेकर भाइयों में जमकर हुआ झगड़ा, महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
ज़मीनी विवाद को लेकर जमकर झगड़ा हो गया जिसमें महिला बच्चों समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिन्हें खुटार सी एच सी में भर्ती कराया गया है ।

घायल महिलाएं
shahjahanpur
7:11 AM, October 27, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। शनिवार शाम क्षेत्र के गांव रामपुर कलां में ज़मीनी विवाद को लेकर जमकर झगड़ा हो गया जिसमें महिला बच्चों समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिन्हें खुटार सी एच सी में भर्ती कराया गया है ।
बताया जा रहा है कि रामगोपाल पुत्र रामभरोसे का ज़मीनी बटवारे को लेकर अपने भाइयों से विवाद चल रहा है विवादित जमीन पर मुकदमा भी चल रहा है लेकिन शनिवार को विवादित जमीन को रामगोपाल के भाइयों द्वारा जोता गया जिसकी वजह से झगड़ा हो गया।
झगड़े में मधू पत्नी बबलू, लालू,सोनी, डालीं, नैतिक, रामगोपाल आदि लोग घायल हो गए जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।




