Shahjahanpur news : कृषक ने बैंक मैनेजर तथा बैंक कर्मी पर दर्ज कराई धोखाधडी की रिपोर्ट
कृषक ने बैंक मैनेजर तथा बैंक कर्मी पर दर्ज कराई धोखाधडी की रिपोर्ट

shahjahanpur
6:45 PM, September 16, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। क्षेत्र के गांव सिल्हुआ निवासी अजीत कुमार मिश्रा पुत्र स्व शिवकुमार मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पेशे से किसान है। उसने भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा खुटार से विगत वर्ष पूर्व किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कृषि ऋण लिया था जिसके बाद आर्थिक समस्या होने के कारण वह धनराशि समय से जमा नहीं कर सका जिसके चलते उसका खाता एनपीए की श्रेणी में हो गया जिसके बाद जनपद लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव कुंवरपुर माफी निवासी नीरज कुमार पुत्र महादेव उसके घर गया और अपने आप को शाखा का रिकवरी एजेंट बताते हुए उससे और अन्य गांव वालों से बकाया धनराशि जमा करके खाते को बंद करने के लिए कहा जिसके बाद वह बैंक गया और शाखा प्रबन्धक शोभित मौर्या के उपस्थिति में बैंक कर्मी नीरज के पास काउंटर पर तीन बार में उसने 60,000 रुपए जमा कर दिए जिसके कुछ दिनों बाद वह बैंक गया और खाते की जानकारी ली तो शाखा प्रबन्धक ने कहा की तुम्हारे खाते में कोई धनराशि राशि नहीं है। जिसके बाद बैंक शाखा प्रबन्धक ने नीरज के पास फोन किया तो उसने कहा तुम्हारी धनराशि मेरे पास है।कल आकर जमा कर देंगे लेकिन उसका कोई पैसा जमा नहीं किया गया आरोप है। कि जिसके बाद शाखा प्रबन्धक ने नीरज को अपनी शाखा का एजेंट न बताते हुए पुलिस को तहरीर देकर इतिश्री करते हुए अपना बचाव कर लिया और खुद कुछ दिनों बाद अपना ट्रांसफर करवाके वहां से चला गया पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




