Shahjahanpur News : किसान ने खेत से मिट्टी चोरी करने का लगाया आरोप, रिपोर्ट दर्ज
जिसमें वह खेती करता था क्षेत्र के गांव टाह खुर्द कला निवासी इरफान पुत्र नामालूम ने पीड़ित को बताया कि उसने खेत मालिक से खेत की मिट्टी उठाने का एग्रीमेंट करा रखा है

shahjahanpur
5:27 PM, December 20, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। क्षेत्र के गांव दिलीपपुर निवासी सालिग राम पुत्र सेवाराम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने रामपुर निवासी शिवप्रकास पुत्र सियाराम का खेत ठेके पर लिया था जिसमें वह खेती करता था क्षेत्र के गांव टाह खुर्द कला निवासी इरफान पुत्र नामालूम ने पीड़ित को बताया कि उसने खेत मालिक से खेत की मिट्टी उठाने का एग्रीमेंट करा रखा है और उसने मूंगफली के खेत से मिट्टी उठा ली जब खेत मालिक से एग्रीमेंट के बारे में पूछा तो उन्होने किसी भी प्रकार का एग्रीमेंट कराए जाने से मना कर दिया तब पता चला कि उसने धोखाधडी कर चोरी से मिट्टी उठा ली जब इरफान से इस सम्बंध में बात की तो उसने गाली गलौज किया मामला जललाबाद विधायक के भाई के खेत से संबंधित है पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।




