Shahjahanpur news : 20 अक्टूबर से रामलीला मैदान में होगा मेले का अयोजन
प्रति वर्ष की भांति नगर के रामलीला मेला मैदान में इस वर्ष भी 20 अक्टूबर से मेले का शुभारंभ होने जा रहा है

shahjahanpur
9:13 PM, October 11, 2026
मुख्य बिंदु
- राम लीला के बाद होगा कवि सम्मेलन
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। प्रति वर्ष की भांति नगर के रामलीला मेला मैदान में इस वर्ष भी 20 अक्टूबर से मेले का शुभारंभ होने जा रहा है जिसमें नाटक,नौटंकी तथा मनोरंजन के कार्यक्रम दिखाने वाले सर्कस आदि को भी आमंत्रित किया गया है नाटक में रामकथा का अभिनय प्रस्तुत किया जाएगा जिसके बाद कवि सम्मेलन का अयोजन होगा यह जानकारी मेला कमेटी द्वारा जन जन तक पहुंचाने हेतु जारी की है।




