Chandauli news : खराब पडे हैंडपंप के मरम्मत की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ग्राम सभा अदसड में गांव के पंचमी दुबेपुर पुल के पास लगा हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है,

chandauli
9:50 PM, November 20, 2026
सत्येन्द्र यादव (संवाददाता)
चंदौली (बरहनी)। ग्राम सभा अदसड में गांव के पंचमी दुबेपुर पुल के पास लगा हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे आमजन को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों व मार्ग पर दौड लगाकर नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इस हैंडपंप से काफी सुविधा थी प्यास बुझाने वाला हैंडपंप अब खराब पडा मरम्मत की बाट जोह रहा है।अखाडा मे कुश्ती मे पसीना बहाने वाले लोगों को भी पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से नाराज गांव के बच्चों ने एकजुट होकर खराब हैंडपंप के पास प्रदर्शन किया और प्रशासन से जल्द नया हैंडपंप, रिबोर या मरम्मत कराने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि हैंडपंप खराब होने से रोजमर्रा के कार्यों और बच्चों को कुश्ती करने के दौरान पानी पीने में काफी दिक्कत होती है। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। गांव के सच्चितानंद,धर्मराज यादव,नवरत्न बिंद,मंटू पहलवान गोलू पांडेय, शिवम गुप्ता सहित अन्य द्वारा उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए हैंडपंप के मरम्मत की मांग है।इस संबंध मे एडी ओ पंचायत बरहनी प्रेमचंद का कहना है कि स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान किया जाएगा।




