Shahjahanpur news : किन्नरों ने किन्नरों पर लगाया बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप,कार्यवाही की मांग
शोशल मिडिया पर वॉयरल हो रहे विडियो जिसमें एक किन्नर ने आरोप लगाया है कि वह यादव समाज का युवक था

shahjahanpur
8:10 PM, July 18, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
–––वायरल विडियो में एक किन्नर ने गैर सामुदायिक किन्नर पर जबरन किन्नर बनाने का लगाया था आरोप
खुटार शाहजहांपुर। शोशल मिडिया पर वॉयरल हो रहे विडियो जिसमें एक किन्नर ने आरोप लगाया है कि वह यादव समाज का युवक था जिसे खुटार के एक गैर सामुदायिक किन्नर ने जबरन दिल्ली ले जाकर किन्नर बना दिया था।
जिसके बाद शनिवार को किन्नर समाज के कुछ लोगों ने खुटार के मोहल्ला सरोजनी नगर निवासी हिना के नेतृत्व में सामूहिक प्रार्थनापत्र देते हुए पुलिस को बताया है कि उनके समाज को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है आरोप है कि वीडियो वायरल कर्ता ने यादव समाज का नाम लिया है जबकि वह मुस्लिम समुदाय का है और उसकी आधार आई डी अहसार अली पुत्र शौकीर अली निवासी गुहाटी आसाम की बनी हुई है और वह बंगाल से भागा हुआ है।और वह कुछ लोगों से मिलकर हमारे समाज को बदनाम करने की साज़िश रच रहा है,
दोनों पक्षों से आरोप–प्रत्यारोप को देखते हुए पुलिस ने जांच कर कार्यवाही की बात कही है।




