Shahjahanpur News : शराबी शक्की पति ने पत्नी को पीट पीट कर उतारा मौत के घाट,
पुवायां क्षेत्र के गांव मुढ़िया बेस्य निवासी सोहन सिंहउर्फ़ अन्नू पुत्र हरिपाल सिंह ने अपनी पत्नी रागनी को मौत के घाट उतार दिया था।

shahjahanpur
9:04 PM, December 25, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
__ पुलिस ने पति को भेजा जेल
पुवाया शाहजहांपुर ।मंगलवार को पुवायां क्षेत्र के गांव मुढ़िया बेस्य निवासी सोहन सिंहउर्फ़ अन्नू पुत्र हरिपाल सिंह ने अपनी पत्नी रागनी को मौत के घाट उतार दिया था।
घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी वुधवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है आरोपी पति ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि लगभग 4 वर्ष पूर्व उसने उन्नाव की रहने बाली रागनी से विवाह किया था पत्नी फ़ोन पर बात किया करती थी जब पूछता था की किससे बात करती हो तो उल जलूल जबाब देती थी जिसके बाद मेंने शराब पी और गुस्से में आकर पहले जूते से मारपीट की फिर बाल पकड़कर जमीन पर व दीवार से मारा पीटा जा जिससे उसकी मौत हो गई।




