Shahjhanpur News : पति व ससुर पर दहेत उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
पति व ससुर पर दहेत उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
.jpeg&w=3840&q=75)
shahjahanpur
4:43 AM, August 4, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार। क्षेत्र के गांव बिजौरा बिजौरिया निवासी तारा चंद्र की पुत्री नीरजा देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी थाना बंडा के गांव इंदलपुर निवासी अमर सिंह के साथ हिंदू रीति रिवाज के हुई थी। उसके पिता ने शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। लेकिन उसका पति अमर सिंह और ससुर रामविलास दहेज से संतुष्ट नहीं थे। और एक लाख रुपए दहेज के लिए उसे आएदिन दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहते है। इस दौरान उसके एक पुत्र आर्ययश 5 वर्ष और एक पुत्री आरती 3 वर्ष का जन्म हो गया। और पीड़िता वर्तमान में भी गर्भवती है। आरोपीयों ने 10 जून को पीड़िता को गर्भावस्था में एक लाख नगदी के लिए उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। और तब वह अपने मायके में रह रही है। 1 अगस्त को उसका पति और उसका ससुर उसके मायके आए और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




