Shahjahanpur news : संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं समस्याएं , पांच का मौके पर निस्तारण
आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

राहुल शुक्ला ब्यूरो
शाहजहांपुर। तहसील कलान में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को राहत दी गई। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के लिए भेजा गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने विशेष रूप से राजस्व से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच करने और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों से संवेदनशीलता, जवाबदेही और समयबद्ध कार्यशैली अपनाने पर बल दिया।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक अवधेशराम, उपजिलाधिकारी कलान आशुतोष कुमार समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबर
अपना जिला