Shahjahanpur news : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न, दिए गए निर्देश
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

shahjahanpur
10:47 PM, February 24, 2025
राहुल शुक्ला ब्यूरो
--सभी पेट्रोल पंपों के सीसीटीवी कैमरे को आईटीएमएस सेंटर से जाएं जोड़ा -जिलाधिकारी
शाहजहांपुर । सोमवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विगत बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन प्रगति की समीक्षा भी की। जिलाधिकारी ने दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट एवं तीन सवारी पर चालान करने की करवाई प्राथमिकता पर करने हेतु निर्देशित किया। उन्होने कहा कि वाहन तीन बार अधिक चालान होने पर ड्राइविंग लाइसेंस जप्त कर सीज की कार्रवाई की जाए। सभी पेट्रोल पंपों के सीसीटीवी कैमरे को आईटीएमएस सेंटर से जोड़े जाएं जिससे बिना हेलमेट तेल लेने वालों पर निगरानी की जा सके। जिलाधिकारी ने तहसीलवार ब्लैक स्पॉट की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि चिन्हित स्पॉट पर कार्य किया जाए। नेशनल हाईवे पर बरेली मोड़ से अटसलिया तक 13 अवैध कट होने पर जिलाधिकारी ने तत्काल बंद कराने हेतु पीडी एनएचआई को निर्देशित किया।
उन्होंने पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने हेतु तेज वाहन चलाने वाले तथा शराब व अन्य मादक पदार्थ का सेवन करके वाहन चलाने वालों की जांच कर सघन कार्यवाही कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद के विभिन्न मार्गाे/सकरी पुलिया, अंधा मोड़ आदि स्थानों पर रिफ्लेक्टर, रोड मार्किंग, डेलीनेटर तथा प्रकाश व्यवस्था अथवा अन्य जो भी आवश्यकता हो संकेतक बोर्ड भी लगाए जाए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश एस, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार, एआरटीओ शशिकांत भूषण पांडे एवं अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।




