Shahjahanpur news : निजी अस्पताल के सामने कार खड़ी करने को लेकर विवाद, युवक से मारपीट का आरोप
कुसुमा गांव निवासी मोहन लाल ने बुधवार शाम को थाना खुटार में तहरीर देकर बेटे के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है।

shahjahanpur
9:07 PM, September 23, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
-- रास्ता खुलवाने को कहने पर एक बस यूनियन के कर्मचारी सहित तीन अन्य व्यक्तियों पर लाठी-डंडों से पीटने का आरोप , पीड़ित के पिता सहित दर्जनों ग्रामीणों ने थाने में दी तहरीर
-- कुसुमा रोड पर आए दिन वाहनों से रास्ता बाधित होने का भी लगाया आरोप
खुटार शहजहांपुर । कुसुमा गांव निवासी मोहन लाल ने बुधवार शाम को थाना खुटार में तहरीर देकर बेटे के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। तहरीर में उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई करने और कुसुमा रोड पर अवैध रूप से वाहनों को खड़ा कर रास्ता बाधित किए जाने पर रोक लगाने की मांग की है।
मोहन लाल के अनुसार, बुधबार शाम करीब छह बजे उनका बेटा विजय कुमार ट्रैक्टर लेकर खेत की ओर जा रहा था।तभी कुसुमा रोड पर एक निजी क्लीनिक के सामने कार खड़ी थी। आरोप है कि विजय कुमार ने वहां मौजूद लोगों से कार हटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि मौके पर मौजूद एक बस यूनियन के कर्मचारी सहित तीन अन्य कुछ लोगों ने विजय कुमार तथा उसके साथ मौजूद उसके रिश्तेदार से गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मोहन लाल का दावा है कि मारपीट में उनके बेटे को चोटें आई हैं।
पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित क्लीनिक के सामने अक्सर वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे सड़क से गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती है। रास्ता खाली कराने के लिए कहने पर विवाद की स्थिति बन जाती है।
मोहन लाल ने प्रभारी निरीक्षक से मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने तथा सड़क पर यातायात बाधित करने वाले वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है.




