Shahjahanpur news : खेत की मेड़ से निकलने को लेकर विवाद, धारदार हथियार से हमला
महामदपुर सहजनिया में खेत की मेड़ से निकलने को लेकर विवाद हो गया।

shahjahanpur
7:05 PM, November 7, 2026
- तीन लोगों को लहूलुहान करने का आरोप, दो घायल जिला अस्पताल रेफर
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार, शाहजहांपुर। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव महामदपुर सहजनिया में खेत की मेड़ से निकलने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला किए जाने का आरोप है, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
आरोप है कि खेत की मेड़ से बच्चों के निकलने को लेकर विवाद के बाद सिख फार्मर ने चार-पांच अज्ञात लोगों को बुलाकर पीड़ित पक्ष के तीन लोगों पर तलवार, लाठी और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में प्रार्थी बावी देओल के हाथ में धारदार हथियार से चोट आई, जबकि उनके पिता लक्ष्मण प्रसाद भी घायल हो गए।
वहीं, विवाद शांत कराने पहुंचे शिवनारायण के हाथ का अंगूठा हमले में कट गया। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मामले में पुलिस ने महामदपुर सहजनिया निवासी आरोपी जोधा सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।




