Shahjahanpur news : दिल्ली हत्याकांड की जांच में खुटार पहुंची दिल्ली पुलिस, संदिग्ध की तलाश में दी दबिश
दिल्ली में हुए जोगिंदर हत्याकांड की जांच के क्रम में रविवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम खुटार थाने पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम ने क्षेत्र के रसवा कला गांव में एक संदिग्ध की तलाश में दबिश दी।

shahjahanpur
9:48 AM, July 20, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार, (शाहजहांपुर)। दिल्ली में हुए जोगिंदर हत्याकांड की जांच के क्रम में रविवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम खुटार थाने पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम ने क्षेत्र के रसवा कला गांव में एक संदिग्ध की तलाश में दबिश दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान टीम ने एक व्यक्ति से पूछताछ के लिए उसे खुटार थाने लाया। सूचना मिलने पर उसके परिजन भी थाने पहुंच गए। आवश्यक पूछताछ पूरी होने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
खुटार थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस हत्या के मामले में वांछित विपिन नामक व्यक्ति की तलाश में आई थी। जांच के दौरान उसकी लोकेशन लखीमपुर खीरी जिले में मिलने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए लखीमपुर खीरी रवाना हो गई।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और संदिग्ध की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।




