Shahjahanpur news : ₹10 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
जैतीपुर थाना पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे ₹10 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

shahjahanpur
5:08 PM, August 17, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
---- लूट के मामले में फरार चल रहा था आरोपी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
शाहजहांपुर। जैतीपुर थाना पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे ₹10 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सोमवार को गश्त एवं वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसका पीछा किया।
पुलिस का दावा है कि पीछा किए जाने के दौरान बदमाशों की ओर से पुलिस टीम पर हवाई फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार बदमाश लूट के मामले में वांछित था और उस पर ₹10 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और घटना में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
स्थान: शाहजहांपुर | थाना जैतीपुर




