Shahjahanpur News : ट्रक की चपेट में आने से गोवंश की मौत
शुक्रवार को अस्पताल के पास गोला की तरफ़ से खुटार की ओर आ रही ट्रक की चपेट में आने से एक गोवंश की मौत हो गयी ।

shahjahanpur
12:48 AM, September 14, 2024
राहुल शुक्ला (ब्यूरो)
खुटार (शाहजहांपुर) । योगी सरकार सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं के लिए गौशाला का इंतजाम किया है ताकि बेवजह सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को न सिर्फ रहने का ठिकाना मिल जाय बल्कि आवारा पशुओं से लोगों व किसानों को हो रही दिक्कतों से छुटकारा मिल सके । लेकिन जनपद में सड़कों पर घूम रहे गोवंशों पर प्रशासन की निगाह ही नहीं है । शुक्रवार को अस्पताल के पास गोला की तरफ़ से खुटार की ओर आ रही ट्रक की चपेट में आने से एक गोवंश की मौत हो गयी । लोगों का कहना है कि नगर में हाइवे पर सैकड़ों की संख्या में गौवंश घूम रहे हैं और हादसों का शिकार हो रहे हैं । लोगों का कहना है कि जब सरकार ने गोवंशों के लिए व्यवस्था दी है तो उसका उपयोग क्यों नहीं किया जाता आखिर इस लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है ।




