Shahjahanpur news: बंदरबांट के चलते नाली निर्माण में कोताही बरत रहा ठेकेदार
पंचायत अटकोना के गांव महेशपुर में आशाराम के मकान से मगरेलाल के मकान तक नाली निर्माण कार्य हो रहा है। जिसमें नाली की 9 इंच की दीवार की जगह पर चार इंच की ही दीवार बनाई जा रही है

shahjahanpur
6:42 PM, October 13, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
-- खुटार की ग्राम पंचायत अटकोना में घटिया सामग्री,उखड़े खंजड व घटिया ईंटों से हो रहा नाली निर्माण कार्य
खुटार शाहजहांपुर। विकास खंड खुटार की ग्राम पंचायत अटकोना के गांव महेशपुर में आशाराम के मकान से मगरेलाल के मकान तक नाली निर्माण कार्य हो रहा है। जिसमें नाली की 9 इंच की दीवार की जगह पर चार इंच की ही दीवार बनाई जा रही है तथा रद्दी ईंट जिसे खरा पीला भी कह सकते हैं प्रयोग में लाई जा रही है। जबकि नाली निर्माण कार्य में नीचे फाउंडेशन बनाया जाता है जिसमें रोड़ी, रेत, सीमेंट आदि डालकर फाउंडेशन बनाया जाता है जिसके बाद 9 इंच दीवार बनाई जाती है। लेकिन यहां पर फाउंडेशन की जगह पर सड़क से खंजड निकाल कर सिर्फ पुरानी ईंटें ही बिछाई गई है। बताया जा रहा है कि ब्लाक कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते यह काम एक ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है निर्माण में कोताही बरत कर सरकारी धन को बचाया जा रहा है ताकि बाद में आपस में बंदरबांट किया जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि उच्च अधिकारियों को जांच करनी चाहिए ताकि सरकारी धन का सही से प्रयोग हो सके।




