Shahjahanpur news : शहीद भरत भूषण तिवारी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, निकाला कैंडिल मार्च
कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बिहार के शहीद भरत भूषण तिवारी की स्मृति में कैंडिल मार्च का आयोजन किया गया।

shahjahanpur
1:53 AM, June 24, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
पुवायां, शाहजहांपुर। पुवायां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बिहार के शहीद भरत भूषण तिवारी की स्मृति में कैंडिल मार्च का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भरत भूषण तिवारी का योगदान और बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि देश उनके साहस और समर्पण को कभी नहीं भूलेगा तथा आने वाली पीढ़ियां भी उनसे प्रेरणा लेती रहेंगी।
कार्यक्रम के दौरान लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना में जान गंवाने वाले बच्चों को भी श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई। साथ ही घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
कैंडिल मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उपस्थित नेताओं में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र त्रिवेदी, जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष डॉ. आनंद आर्य, राजीव गांधी मंच के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, जिला सचिव आलोक शुक्ला, कमलकांत शुक्ला, कुलदीप गुप्ता, राजीव राजे, प्रदेश सचिव निरंकार शुक्ला, राममोहन मिश्रा, उमंग त्रिवेदी, कुलदीप तिवारी, अतीक अहमद, विपिन सिंह, सौरभ मिश्र, सुमित पाल, यश शर्मा और अंकित अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम का समापन दो मिनट का मौन रखकर शहीद भरत भूषण तिवारी एवं आग हादसे में दिवंगत हुए बच्चों की आत्मा की शांति की प्रार्थना के साथ किया गया।




